प्राइवेसी पॉलिसी
हम क्या जानकारी रखते हैं
आपका मोबाइल नंबर (OTP लॉगिन के लिए), नाम, इलाका, आप कौन सा काम करते हैं या ढूँढते हैं, और आपकी डाली हुई जॉब।
जब तक आप खुद फोटो न डालें, हम आपके कॉन्टैक्ट या फोटो नहीं लेते। "मैं कहाँ हूँ?" दबाने पर फ़ोन या browser एक बार अंदाज़न लोकेशन देता है; पास का इलाका आपके फ़ोन में ही निकाला जाता है, लोकेशन हमें नहीं भेजी जाती। सिर्फ़ जब सूची में पास कोई इलाका न हो और आप नया इलाका लिखें, तब अंदाज़न जगह (लगभग 1 km तक गोल की हुई) उसके साथ भेजी जाती है; वह सिर्फ़ नया इलाका नक्शे पर रखने के लिए है और इलाका तय होने के बाद (ज़्यादा से ज़्यादा 30 दिन में) मिटा दी जाती है।
आपका नंबर कौन देख सकता है
आपका नंबर कभी सार्वजनिक पेज पर नहीं दिखता। सिर्फ़ लॉगिन किए हुए लोग कॉल या WhatsApp दबाने पर ही देख पाते हैं, और हर बार इसका रिकॉर्ड रहता है ताकि गलत इस्तेमाल रोका जा सके।
विज्ञापन और कुकीज़
इस वेबसाइट पर Google AdSense के विज्ञापन आते हैं। Google और उसके पार्टनर कुकीज़ से आपकी पिछली विज़िट के हिसाब से विज्ञापन दिखाते हैं।
पर्सनलाइज़्ड विज्ञापन बंद करने के लिए https://adssettings.google.com पर जाएँ। ज़्यादा जानकारी: https://policies.google.com/technologies/ads
आपकी भाषा याद रखने और लॉगिन बनाए रखने के लिए हम एक छोटी कुकी का इस्तेमाल करते हैं।
आपके अधिकार
आप कभी भी अपनी जानकारी देख और बदल सकते हैं, और अकाउंट पेज से अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। डिलीट करने पर प्रोफ़ाइल, जॉब और फोटो हट जाते हैं।
प्राइवेसी से जुड़े किसी सवाल या शिकायत के लिए संपर्क पेज से हमारे ग्रीवेंस ऑफ़िसर से संपर्क करें। 7 दिन में जवाब मिलेगा।
जानकारी कहाँ रहती है
जानकारी भारत (मुंबई) में Supabase पर एन्क्रिप्शन, एक्सेस नियमों और नियमित बैकअप के साथ सुरक्षित रहती है।